रांची: दारोगा बहाली मामले में हाईकोर्ट का फैसला

अयोग्य ठहराये गए सभी 42 दारोगा होंगे बहाल
झारखंड सरकार को झटका, याचिका खारिज
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक बड़े फैसले के तहत अयोग्य ठहराये गये सभी 42 दारोगा को फिर से नौकरी में बहाल करने का आदेश दिया है। इस बाबत कोर्ट ने तगड़ा झटका देते हुये झारखंड सरकार की एलपीए याचिका को भी खारिज कर दिया। कोर्ट के डबल बेंच ने एकल बेंच के फैसले को सही ठहराते हुए दारोगा को नौकरी में बहाल करने का निर्देश दिया है। एकल बेंच ने 2018 में डेढ़ साल तक नौकरी किये जाने के बाद निकाले जाने के मामले को लेकर उन्हें पुनः बहाल करने का निर्देश दिया था। एकल बेंच के इस आदेश को राज्य सरकार ने एलपीए के माध्यम डबल बेंच में चुनौती दी थी।
[URIS id=9499]


