Hazaribagh News : दो बच्चों की मां ने बड़ाकर नदी में कूदकर दी जान

बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाकर नदी में बीते देर शाम दो बच्चों की मां ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अंजली कुमारी (25 वर्ष), पति सौरव बर्नवाल, निवासी बरहीडीह, बरही पूर्वी पंचायत के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर बरही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।

हजारीबाग : बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाकर नदी में बीते देर शाम दो बच्चों की मां ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अंजली कुमारी (उम्र लगभग 25 वर्ष), पति सौरव बर्नवाल, निवासी बरहीडीह, बरही पूर्वी पंचायत के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही बरही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरव बर्नवाल और अंजली कुमारी की मुलाकात लगभग पांच वर्ष पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम में बदली और बाद में दोनों ने विवाह कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार दंपती का वैवाहिक जीवन सामान्य और सुखद बताया जा रहा था।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। खबर लिखे जाने तक मृतका के परिजनों की ओर से थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More