हजारीबाग रेप-मर्डर केस में हाई कोर्ट सख्त: सरकार और पुलिस से मांगा जवाब, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

रामनवमी के जुलूस में शामिल होने गई नाबालिग बच्ची अगले दिन स्कूल के पीछे मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ गया।
रांची: हजारीबाग में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की गंभीर घटना पर झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले को बेहद भयावह बताते हुए पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने झारखंड के गृह सचिव, डीजीपी और हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
अदालत ने इस बात पर भी सवाल उठाए कि इतनी गंभीर वारदात के कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इधर, घटना के छह दिन गुजरने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सुराग नहीं लगने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इतने संवेदनशील मामले में ठोस प्रगति न होना प्रशासन पर दबाव और भी बढ़ा रहा है।
घटना के प्रमुख बिंदु
शव बरामदगी: बुधवार सुबह स्कूल के पीछे एक बांस के पेड़ के पास उसका घायल अवस्था में शव मिला।
आरोप और सबूत: शव पर चेहरे और शारीरिक अंगों पर पत्थर से कुचले जाने के घाव थे; निजी अंग में लकड़ी का टुकड़ा मिला।


