राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने कहा- संताली भाषा को राजभाषा का दर्जा मिले, सरकार करे कार्रवाई

रांची: राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू (Governor Draupadi Murmu) ने हिंदी के साथ-साथ संताली भाषा को भी झारखंड में राजभाषा का दर्जा देने को लेकर नियमानुसार कार्रवाई (Action as per rules) करने का निर्देश राज सरकार को दिया है. राज्यपाल के निर्देश पर उनके प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह (Principal Secretary Shailesh Kumar Singh) ने आदिवासी सिंगल अभियान की मांग कर नियमानुसार कार्रवाई करने को लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है.

उन्होंने आदिवासी सलाहकार परिषद (Tribal advisory council) का गठन तथा उसकी बैठक बुलाए जाने को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. मालूम हो कि झारखंड झारखंड के सट्टे ओड़िशा राज्य के राज्यसभा सदस्य सरोजिनी हेमब्रोम ने भी पिछले दिनों राज्यसभा में पहली बार संताली भाषा (Santali language) को अपनी बात रखते हुए इसे सम्मान देने की बात कही थी. संताली भाषा भारत, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान में बोली जाती है.

करीब आठ लाख लोग इस भाषा को बोलते हैं. भारत में झारखंड उड़ीसा, बिहार पश्चिम, बंगाल, असम, त्रिपुरा, आदि राज्यों में बोली जाती है. इस भाषा की लिपि को पंडित रघुनाथ मुर्मू (Pandit Raghunath Murmu) ने तैयार किया था. वह लंबे समय तक जमशेदपुर शहर में भी रहे थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More