Giridih News: ऑटो पलटने से ऑटो चालक और एक महिला की मौत, 14 श्रद्धालु घायल

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

गिरिडीह: तिसरी थाना क्षेत्र के हथियागढ़ घाटी के सतीडीह में शनिवार को हुए सड़क हादसे मे ऑटो चालक समेत दो कि मौत हो गई. मृतको मे जिले के धनवार थाना इलाके पंचरूखी गांव निवासी ऑटो चालक शनिचर धोबी और जागेश्वर शर्मा कि पत्नी रुक्मणि देवी कि मौत हो गई, जबकि ऑटो मे बबिता देवी, देवन्ति देवी, फूलन देवी, सोफा देवी, सुशीला देवी गंभीर रूप से जख़्मी हो गई. फिलहाल सभी का इलाज धनवार के रेफरल अस्पताल मे चल रहा है जबकि तिसरी थाना पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सभी श्रद्धालु धनवार प्रखंड के पचरुखी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेम्पो में कुल 14 लोग सवार थे. सभी लोग तिसरी प्रखंड के जमामो स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और दुग्धाभिषेक करने जा रहे थे. इसी दौरान हथियागढ़-जमामो रोड स्थित हथियागढ़ घाटी के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए धनवार रेफरल अस्पताल भेजा गया.

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लेकिन सवाल यह उठता है कि टेंपू में अधिक से अधिक 6 लोंगो की बैठने की जगह होती है लेकिन मिली जानकारी के अनुसार इस टेंपू में 14 लोगों बैठे हुए थे.

लेखक के बारे में

By Hritik Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More