Giridih News : ईको पार्क मारपीट के विरोध में बगोदर में JLKM का लाठी मार्च, गिरफ्तारी की मांग
-1024x614.jpeg)
गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र के खंभरा स्थित ईको पार्क में 9 दिसंबर को युवकों के साथ हुई मा,रपीट की घटना के विरोध में रविवार, 21 दिसंबर को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से बगोदर में लाठी मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। यह लाठी मार्च बगोदर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करता रहा। प्रदर्शनकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उन पर सख्त कार्रवाई की मांग की। JLKM के नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि ईको पार्क जैसे सार्वजनिक स्थल पर मा,रपीट की घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है। मार्च के दौरान पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पूरी रैली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रदर्शन के माध्यम से संगठन और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग दोहराई।


