दुर्गापूजा को लेकर मंडलकारा में छापा

संतोष वर्मा
चाईबासा: दुर्गापूजा को लेकर सुरक्षा के दृष्टीकोण से रविवार मध्यरात्री में सदर एसडीपीओ अमर कुमार पाण्डेय व सदर अनुमंडलाधिकारी परितोष ठाकुर के संयुक्त तत्वाधान में मंडल कारा में छापेमारी की गई। हालांकी छापेमारी अभियान पांच से छह घंटे चली, छापामारी के दौरान जेल परिसर से कोई भी आपत्तीजनक सामानों की बरामदगी नहीं हुई। वहीं इस बात की भी कयास लग रही थी की छापेमारी की खबर शायद पहले ही मिल चुकी थी बंदियों को। लगातार छह घंटे तक चली छापेमारी अभियान से कैदियों में हड़कंप मचा रहा। आपको बता दें की मंडल कारा में पुलिस- प्रशासन की छापामारी कई घंटे तक जेल के हर वार्ड में चला।
छापामारी दल में एसडीओ पीके ठाकुर, मुख्यालय डीएसपी प्रदीप उरांव समेत दर्जनों अधिकारी शामिल थे। ज्ञात हो छापेमारी के दौरान ज्यादातर कैदी सोये हुए थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More