Dumka News: प्रखंड कार्यालय में मासिक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक, बीडीओ राजेश सिन्हा ने दिए कई कड़े निर्देश

रानीश्वर: प्रखण्ड कार्यालय रानीश्वर में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मासिक स्टीयरिंग कमिटी की बैठक आहुत किया गया। बैठक में प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-सह-समन्वयक रानीश्वर इस्थर मुर्मू द्वारा बताया गया कि सभी विद्यालयों के लिए वर्ग 1 से 8 तक कुल 577 क्विंटल में 440 क्विंटल चावल प्रखण्ड को प्राप्त हुआ है जिसमें 280 क्विंटल चावल का वितरण विद्यालयो को हो चुका शेष चावल जल्द ही सभी विद्यालयों को उपलब्ध करा दिया जायेगा।
प्रखण्ड के सभी विद्यालयों में एम०डी०एम० मेनु के अनुसार प्रतिदिन संचालन करने का निदेश दिया गया। प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रखण्ड अन्तर्गत सभी रसोईया का विवरणी जैसे नाम, आधार संख्या, बैंक खाता नम्बर, जन्म तिथि, योगदान तिथि आदि का ऑनलाइन पोर्टल www.pmposhan.jharkhand.gov.in के माध्यम से 20 अप्रैल 2026 तक पूर्ण करने का निदेश दिया गया था जिसके आलोक में कुल 193 विद्यालयों में 157 विद्यालयों का ऑनलाइन कर दिया गया है शेष बचे हुए 36 विद्यालयों को 20 मई 2026 तक ऑनलाइन करने का निदेश दिया गया है।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 15 जून 2026 को प्रखण्ड के सभी छात्र/छात्राओं को इस दिवस पर कृमि की एक दवा एलबेंडाजोल खिलाने का निदेश दिया गया, शेष बचे हुए छात्र/छात्राओं को 18 जून 2026 को एलबेंडाजोल खिलाने का निदेश दिया गया। साथ ही प्रखण्ड अन्तर्गत सभी विद्यालयों में वर्ग 8 के 618 छात्र एवं 595 छात्राओ सहित कुल 1213 छात्र/छात्राओं की साईकिल वितरण हेतु सूची जिला कार्यालय दुमका को भेजी जा रही है। साईकिल प्राप्त होने के उपरान्त सभी छात्र/छात्राओं को साईकिल का वितरण कर दिया जायेगा।
इसके अतिरिक्त प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रानीश्वर द्वारा प्रखण्ड के सभी विद्यालयों को निदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की विद्यालय के लिए सामग्री की क्रय करने से पूर्व विद्यालय प्रबंधन समिति/कय समिति का बैठक करने के उपरान्त सभी बिल/वाउचर के साथ नियम पूर्ण कर सामग्री क्रय करने का निदेश दिया गया।उक्त बैठक में प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रानीश्वर, प्रभारी प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी रानीश्वर, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी रानीश्वर, प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक रानीश्वर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुमीरदाहा के शिक्षक, जे०एस०एल०पी०सी० के सदस्य तथा विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष और संयोजिका भी उपस्थित थे।


