Dumka News: शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने एमडीएम व्यवस्था को परखा

निर्धारित मात्रा और गुणवत्ता के साथ मध्याह्न भोजन बनाने का सख्त निर्देश

गोपीकांदर: प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी ने प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मोनिटरिंग कमिटि की बैठक किया। बैठक में आठ प्रस्तावो पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी विद्यालय को कुकिंग कास्ट चतुर्थ किस्त की 1958918.00 रूपये की राशि को सरस्वती वाहिनी माता समिति के खाता में भेजा गया है, प्रत्येक कार्य दिवस में मध्याह्नन भोजन खिलाने बल्कि बच्चों की संख्या एसएमएस के द्वारा जानकारी भेजने, सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि विद्यालय अवधि में 9 से 3 अनाधिकृत रूप से उपस्थित नहीं रहने, मध्याह्नन भोजन बनाने के समाग्री मात्रा के अनुसार देने, एमडीएम मेनू के अनुसार संचालन करने का निर्देश दिया, साथ ही सभी विद्यालयों मध्याह्नन भोजन का राशि एक अण्डा/फल राशि माह मार्च 26 तक उपलब्ध कराने का निदेश दिया तथा सभी सीआरपीएफ को निर्देश दिया गया कि विद्यालय का नियमित अनुश्रवण करेंगे जहां राशि निकासी में किसी विद्यालय में कठिनाई होने होने पर कार्यालय को सूचना देगे साथ ही मध्याह्नन भोजन मोनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया गया। 

बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जियारुल इस्लाम, प्रखंड शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी समीम परवेज़, शिक्षिका नमिता किस्कू, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष चुन्ना देवी, कृपा देवी , तुलसी रानी सहित अन्य मौजूद थें।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More