Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण

रानीश्वर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, दुमका के निदेशानुसार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के उपस्थिति में प्रखण्ड अन्तर्गत बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व प्रशिक्षण दिया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा इस कार्यक्रम में यह जानकारी दिया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रारंभ होने के पूर्व की सभी गतिविधियों को सही तरीके से कर लेना है ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रारंभ के समय किसी प्रकार का संशय की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके लिए सभी बी०एल०ओ० को प्रत्येक मतदाता के घर जा-जाकर स्टीकर चिपकाने का कार्य किया जा रहा है।
साथ ही सभी मतदाता के घर का नोशनल नम्बर, परिवार के मुखिया का नाम, व्यस्क मतदाता की संख्या आदि का भी विवरण विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व ही तैयार कर लेने का निदेश दिया गया। इसके लिए सभी बी०एल०ओ० को बी०एल०ओ० कीट का भी वितरण किया गया। साथ ही निर्वाचन कार्यालय, दुमका के हेल्प डेस्क मेनेजर निलेश कुमार के द्वारा सभी बी०एल०ओ० को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके अतिरिक्त प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा 02 नव नियुक्त बी०एल०ओ० सुपरवाइजर और 09 नव नियुक्त बी०एल०ओ० को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, निर्वाचन ऑपरेटर, बी०एल०ओ० सुपरवाइजर और बी०एल०ओ० उपस्थित थे।


