फोरलेन पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल, चालक मौके से फरार

पलामू के पड़वा क्षेत्र में फोरलेन पर कार और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

पलामू: जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव में फोरलेन पर शनिवार दोपहर कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बतायी गयी है।

वहीं कार और बाइक को पुलिस जब्त कर ले गयी है। मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के करूअशना गांव निवासी विजय ठाकुर (40) के रूप में की गई है, जबकि घायल व्यक्ति मुनेश्वर ठाकुर (36) बताया जा रहा है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।फोरलेन पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल, चालक मौके से फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय ठाकुर और मुनेश्वर ठाकुर एक ही बाइक पर सवार होकर डालटनगंज से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ीगांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार टाटा पंच ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर के तुरंत बाद फोरव्हीलर चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद विजय ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। मौके से मिले दस्तावेजों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन टाटा पंच है, जिसके मालिक का नाम जोगेंद्र, निवासी सुभाषनगर, बेरमो (बोकारो) दर्ज है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More