Chatra News: मंझौली शिव मंदिर में जल अर्पित कर कांवरियों ने शुरू की बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा

चतरा: प्राचीन शिव मंदिर मंझौली में पूजा-अर्चना और जल अर्पित करने के बाद लावालौंग एवं पांकी क्षेत्र के शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। कांवरियों के प्रस्थान के दौरान “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कांवर यात्रा में युवा समाजसेवी पप्पू कुमार यादव, बंटी सिंह, हेमंत यादव, शुभम यादव, अजीत गुप्ता, प्रकाश चौरसिया, सोनू यादव, मुनेश यादव, चंदन गुप्ता, शिवम सिंह और मुकेश यादव समेत अन्य शिवभक्त शामिल हैं।
सभी श्रद्धालु सुलतानगंज पहुंचकर गंगा जल भरेंगे और वहां से करीब 105 किलोमीटर की पैदल कांवर यात्रा कर देवघर पहुंचेंगे। बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर पवित्र गंगाजल अर्पित करते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवरियों के रवाना होने से पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। जयकारों के बीच शिवभक्त पूरी श्रद्धा के साथ बाबा बैद्यनाथ के दरबार की ओर रवाना हुए।


