बोकारो एसपी की मानवता आई सामने, घायलों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

बोकारो के एलएच कॉलोनी स्थित एक मकान में केरोसिन तेल में आग लगने से दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया।

निर्मल महाराज

बोकारो: 30 मई की शाम करीब 8:30 बजे एलएच कॉलोनी स्थित एक मकान में रखे केरोसिन तेल में आग लगने की घटना हुई, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है।

बोकारो पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि घटना से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More