Bokaro News: डायट पिण्ड्राजोरा में शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न, 150 से अधिक शिक्षक सम्मानित

बोकारो के उत्कृष्ट डायट पिण्ड्राजोरा में आयोजित एक भव्य समारोह में जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे ने शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और RAIL जैसे कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के 150 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया समारोह की अध्यक्षता समन्वयक राकेश कुमार सिंह ने की जिसमें कसमार और चास प्रखंड के शिक्षकों की बड़ी भागीदारी रही साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षिकाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों का मनोबल बढ़ाना और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करना था।

बोकारो: गुरुवार को उत्कृष्ट डायट पिण्ड्राजोरा, बोकारो द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट के समर्पित रिसोर्स पर्सन एवं समन्वयक राकेश कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 150 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने RAIL (Regular Assessment for Improved Learning), C-CPD (Consolidated Continuous Professional Development) कार्यक्रमों तथा शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में कसमार एवं चास प्रखंड के शिक्षकों की सर्वाधिक भागीदारी रही। कसमार प्रखंड से आशुतोष कुमार, रूपेश कुमार गुप्ता, मनीष कुमार जायसवाल, मनोहर कपरदार, सुभाष चन्द्र महतो, रहबर सफी, डॉ रंजीत कुमार झा, प्रशांत कुमार ओझा, राम बाबू शुक्ल, कामदेव विश्वकर्मा, बिरेन कुमार पटेल, रंजीत सिंह, नीतू यादव, सुदीपा मुखर्जी, मीना कुमारी, कलावती कुमारी, सुजाता सिंह, डॉ विजय कुमार शर्मा, मालती कुमारी, भारती कुमारी, अनिता एवं वहाब अंसारी सहित कई शिक्षकों को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में विशेष रूप से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिकाएं डॉ आशा रानी एवं डॉ निरुपमा कुमारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। अंत में आयोजकों ने कहा कि उत्कृष्ट डायट पिण्ड्राजोरा की यह पहल न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ाती है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। यह आयोजन शिक्षकों को प्रोत्साहित करने, उनके कार्यों को पहचान देने और शिक्षा की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More