Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

तेनुघाट में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने नक्सल प्रभावित थानों के प्रभारियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद नक्सलियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाकर समय पर आरोप पत्र दाखिल करने तथा पीड़ितों व आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास नीति का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

तेनुघाट: पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के द्वारा तेनुघाट स्थित कार्यालय कक्ष में पूर्व में नक्सल प्रभावित थाना प्रभारियों के साथ लंबित सभी नक्सल कांडों के अनुसंधान की समीक्षा बैठक की गई। साथ ही जेल में बंद दुर्दांत नक्सलियों के विरुद्ध मजबूत साक्ष्य संकलित कर अभियोजन पक्ष के माध्यम से न्यायालय में ससमय में आरोप पत्र प्रस्तुत हो ताकि दोष सिद्धि सुनिश्चित हो सके।

नक्सली हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को  मुआवजे के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन कर शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित हो उसको पूर्ण करें। पुनर्वास नीति, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को झारखंड सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाले सभी लाभ व मुआवजे का ससमय भुगतान सुनिश्चित हो तथा उसका निराकरण करना है। बैठक में पुलिस निरीक्षक गोमिया जितेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी जागेश्वर बिहार, थाना प्रभारी चतरोचट्टी, थाना प्रभारी ललपनिया एवं थाना प्रभारी पेंक-नारायणपुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More