जमीन कारोबारी पर बाइक सवार अपराधियों ने चलाई गोली, बची जान

रांचीः राज्य में जमीन कारोबारियों (Land traders) पर हत्या और हमला रुक नहीं रहा है. अपराधियों बिना खौफ के लगातार अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं. अपराधियों के मन में पुलिस-प्रशासन का डर लगभग समाप्त हो गया है. इस बात की पुष्टि राजधानी रांची में घटित घटना से होता है.

सोमवार को देर रात जमीन कारोबारी सुधीर कुमार पर बाइक सवार अपराधियों (Bike rider criminals)  ने गोली चला दी. इस घटना में सुधीर कुमार की जान किसी तरह बच गई. यह घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र में घटी  वारदात की जानकारी अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार (Argoda Police Station Incharge Anil Kumar) ने दी है.

मिली जानकारी के अनुसार जमीन कारोबारी सुधीर कुमार संत फ्रांसिस स्कूल (St. Francis School) के पास किसी काम से रुके हुए थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ दो गोली फायरिंग कर दी. गोलीबारी की घटना में सुधीर कुमार बाल-बाल बचे गए.

घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस दल के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस जल्द ही मामले की गुत्थी सुलझा लेगी और अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई (Legal action against criminals) की जाएगी.

आपको बता दें कि बीते दिनों ही बाबा नगरी देवघर में जमीन कारोबारी पप्पू सिंह पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी. पुलिस अभी तक अपराधियों का पता नहीं लगा पाई है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More