विपक्ष कर रहा लोकतंत्र के मंदिर का अपमान: भाजपा

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने विपक्ष के विधायकों पर विधानसभा की गरिमा को गिराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चालू सत्र के दौरान कांग्रेस के विधायक सुखदेव भगत ने विधानसभा की तुलना फास्ट फूड दुकान से कर दी। इससे स्पष्ट है कि राज्य की सर्वोच्च महापंचायत की तुलना किसी खाने- पीने की दुकान से करना किस हद तक अशोभनीय आचरण है। प्रतुल ने कहा इसी प्रकार विगत साल झामुमो विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विधानसभा परिसर में शराब की दुकान खोलने की मांग की थी। विपक्षी विधायकों द्वारा इसी विस में आसन के ऊपर जूते तक उछाले थे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही पर जनता व युवा जगत गंभीरता से देखती व सुनती हैं। जाहिर है कि इस प्रकार के आचरण से राजनीति के विरोध में प्रतिकूल विचार उत्पन्न होगा। उन्होंने विपक्ष से अनुरोध किया, कि ऐसा आचरण ना करें, अन्यथा जनता चुनाव में जनप्रतिनिधियों को नकार देगी।
[URIS id=9499]



