उत्तरप्रदेश के ब्लाॅक प्रमुख के चुनाव में भारी बवाल, उन्नाव के एसपी का थप्पड़ वाला वीडियो वायरल

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के ब्लाॅक प्रमुख चुनाव मतगणना के दौरान शनिवार को राज्य के विभिन्न इलाकों में भारी हिंसा हुई। राज्य के विभिन्न जिलों एवं हिस्सों से हिंसा होने की खबरें आती रहीं। इस क्रम में उत्तरप्रदेश के इटावा के सिटी एसपी प्रशांत कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह यह कहते सुने जा रहे हैं कि उन्हें थप्पड़ मारा गया है।

इटावा के सिटी एसपी प्रशांत कुमार के साथ बीजेपी की विधायक सरिता भदौरिया के समर्थकों की हाथापाई हुई थी। इस दौरान फायरिंग भी हुई थी। अब भड़की हिंसा के दौरान एसपी प्रशांत कुमार के द्वारा अपने किसी सीनियर अधिकारी से मोबाइल फोन पर बात करते हुए वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे बीजेपी समर्थकों द्वारा मारपीट व बवाल करने की बात कहते हुए सुने जा रहे हैं। इसमें वह यह भी कहते हैं कि उन्हें बीजेपी के लोगों ने थप्पड़ मारा और वे बम लेकर आए थे।

वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआइ ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें सोनभद्र जिले में पुलिस व समाजवादी पार्टी के समर्थकों के बीच हिंसा भड़कने की बात कही गयी है। इस संबंध में सोनभद्र के एसपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद पराजित उम्मीदवार व पार्टी के समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों, मजिस्ट्रेट पर पथराव किया, उनकी संख्या करीब 250 थी। इसमें कुछ पुलिस कर्मी घायल हुए, हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

वहीं, उत्तरप्रदेश के उन्नव के मियागंज में आइएएस रैक के एक अधिकारी द्वारा एक पत्रकार को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। इस संबंध में उन्नाव के जिलाधिकारी ने कहा है कि पत्रकार ने हमें इस संबंध में लिखित पत्र दिया है, हम मामले की निष्पक्ष जांच करेंगे। एक बीजेपी कार्यकर्ता ने भी पत्रकार के साथ मारपीट की उसे पकड़ लिया गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More