देश में कोरोना के मामले 14 हजार के पार पहुंचे, 900 नए मामले, 24 घंटे में 43 मौतें 

नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या 14 हजार के पार पहुंच गयी है. पिछले 24 घंटे में इस बीमारी के 900 नए मामले सामने आए हैं और 43 मौतें हुई हैं. कोरोना के मरीज शनिवार सुबह देश में 14, 387 हो गए. यह आंकड़ा स्वास्थ्य मंत्रालय का है. इसमें 11906 नए केस हैं. इस बीमारी से 1991 लोग ठीक भी हुए हैं. जबकि 480 लोगों की बीमारी की वजह से मौत हुई है.

 

3000 से अधिक केस के साथ महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है. वहीं, दिल्ली में 1707 व तमिलनाडु में 1323 केस हैं. मध्यप्रदेश में 1310, राजस्थान में 1229 व गुजरात में 1099 केस हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More