भारत में 125 दिनों में कोरोना के आए सबसे कम मामले, 24 घंटे में 374 मौतें

नयी दिल्ली : एक ओर जहां कोरोना के तीसरे लहर का खतरा कायम है, वहीं दूसरी ओर देश कोरोना के मामलों के घटने को लेकर राहत भरी खबर भी है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड19 के 30,093 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 374 नयी मौतें हुई हैं। देश में कोरोना के नए दर्ज मामले पिछले 125 दिनों में सबसे कम संख्या है। देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 4, 14, 482 हो गयी। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से हैं।

वहीं, 45, 254 नए नए डिस्चार्ज मरीजों के बाद डिस्चार्ज हुए मरीजों की कुल संख्या 3,03,53,710 हो गयी है। वहीं, देश में इस वक्त कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख छह हजार 130 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में आज 125 दिनों में कोरोना वायरस के सबसे कम 30,093 मामले आए। रिकवरी रेट बढ कर 97.37 प्रतिशत हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.68 है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 28 दिन में लगातार तीन प्रतिशत से कम है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More