ओमिक्रॉन का खतरा बढा, नागपुर में मिला पहला मरीज, बेंगलुरु में भी एक और मरीज, 6 राज्यों में अबतक 36 मामले

नयी दिल्ली : देश के अलग-अलग हिस्सों में ओमिक्रॉन वेरिएंट के कोरोना वायरस का खतरा बढता नजर आ रहा है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ओमिक्रॉन का तीसरा मरीज मिला है। वह 34 वर्षीय युवक है और दक्षिण अफ्रीका से लौटा है। ध्यान रहे कि ओमिक्रोन के देश में पहले दो मरीज यहीं मिले थे। वहीं, महाराष्ट्र के नागपुर में ओमिक्रॉन का पहला केस मिला है, जिसकी जानकारी निगम कमिश्नर राधाकृष्णन बी ने दी है। उन्होंने बताया है कि वह 40 वर्षीय एक युवक है।
Third case of #Omicron has been detected in Karnataka. A 34-year-old male returning from South Africa has tested positive. He is isolated and being treated in a govt hospital. 5 primary and 15 secondary contacts have been traced and samples sent for testing. @BSBommai #COVID19
— Dr Sudhakar K (@mla_sudhakar) December 12, 2021
देश में अबतक ओमिक्रॉन के 36 मामले दर्ज हो चुके हैं। वह युवक दक्षिण अफ्रीका से आया था। जीनोम सिक्वेंसिंग से उसमें ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है।
Nagpur reports its first case of #Omicron in a 40-year-old man: Municipal Commissioner Radhakrishnan B
— ANI (@ANI) December 12, 2021
देश में दो दिसंबर को पहला ओमिक्रॉन मरीज मिला था। मात्र दस दिनों में छह राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में इस वेरिएंट का संक्रमण पाया गया है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, आंध्रप्रदेश व चंडीगढ में अबतक इसके मरीज मिल चुके हैं।
पिछले 3 दिनों में राज्य में 37-38 नए केस आए हैं। बिहार में बाहर से आने वाले लोगों की सूचना राज्य सरकार को दी जाती है और उन सूचनाओं के आधार पर स्वास्थ्यकर्मी उनकी जांच कर उनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजते हैं: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय #COVID19 pic.twitter.com/iMpUFvwiZ5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2021


