महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जानें कौन-कौन मंत्री

एनसीपी के जयंत आर पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली.

कांग्रेस के बाला साहेब थोराट एवं नितिन राउत ने मंत्री पद की शपथ ली.

एनसीपी के जयंत आर पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली.

शिवसेना के एक नाथ शिंदे ने मंत्री पद की शपथ ली.

6.50 PM : उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

मुंबई : महाराष्ट्र में आज पहली बार यहां की राजनीति में खासा प्रभावी ठाकरे परिवार का कोई सदस्य मुख्यमंत्री बनने जा रहा है. शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के बेटे व मौजूदा शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री पद की शिवाजी ग्राउंड में शपथ लेने जा रहे हैं. शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार में तीनों दलों के दो-दो सदस्य आज शपथ लेंगे.

शिवसेना ने इस शपथ ग्रहण को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने का पूरा इंतजाम किया है और भाजपा विरोधी ताकतों को एकजुट करने का प्रयास किया है. शपथ ग्रहण समारोह में डीएमके चीफ एमके स्टालीन व टीआर बालू, कांग्रेस नेता अहमद पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं. इस शपथ ग्रहण समारोह में उद्धव के चचेरे भाई और एमएनएस चीफ राज ठाकरे भी मौजूद हैं.

इस शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी आमंत्रित किया था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More