साहेबगंज में ओवरलोडेड ट्रकों के खिलाफ तेज हुआ प्रशासन का अभियान

 

साहेबगंज/राजमहल : सदर एसडीओ सह प्रभारी डीटीओ ने एलसीटी घाट पर छापेमारी कर 20 ट्रक एवं एक जेसीबी जब्त किया और बाद में इसे पुलिस को सौंप दिया. फेरी घाट पर छापेमारी चलाकर ओवरलोडेड वाहनों की जांच की गयी. इन वाहनों को राजमहल पुलिस को सौंप दिया गया.

उधर, बोरिया में जिला खनन पदाधिकारी ने अभियान चलाकर बिना माइनिंग चालान वाले तीन ट्रक जब्त किए.

वहीं, बरहरवा में भी अभियान चलाकर वाहनों को जब्त किया गया. यहां प्रशासन ने ओवरलोडेड 14 स्टोन ट्रक को पकड़ा. इन पर नोटिस भी चिपकाया गया. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि इलाके में ओवरलोडेड वाहनों का परिचालन हो रहा है, इसको लेकर शिकायतें मिलती रहती हैं और यह कार्रवाई इसी वजह से की गयी है. कहा गया है कि अगर तय समय में ट्रक मालिक संपूर्ण कागजात लेकर कार्यालय नहीं पहुंचेंगे तो उनके ट्रक को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More