लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए दिल्ली रवाना हुए साहिबगंज के कांग्रेस कार्यकर्ता

दिल्ली रवाना होने से पहले तिरंगा लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता

रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम में होंगे शामिल

साहिबगंज : लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले विशाल लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साहिबगंज से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए।

30 अक्टूबर को जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता ट्रेन से जोश और उत्साह के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। स्टेशन पर रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और संविधान की प्रस्तावना लेकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर खतरा मंडरा रहा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश के नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों, निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के मार्गदर्शन में झारखंड के कांग्रेसजन इस अभियान को और मजबूती प्रदान करेंगे। दिल्ली के रामलीला मैदान से लोकतंत्र की आवाज पूरे देश में गूंजेगी।

उन्होंने सभी नागरिकों से एकजुट होकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के अधिकार की लड़ाई है।

दिल्ली रवाना होने वाले कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और मताधिकार की रक्षा के लिए अंतिम दम तक लड़ेंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More