लुगू बुरू महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, फिर धनबाद जाएंगे

लुगू बुरू महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

बोकारो: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 नवंबर को बोकारो और धनबाद जिले के भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रांची से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर एक बजे बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड स्थित ललपनिया पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री दोपहर 12.05 बजे रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास से रवाना होकर बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचेंगे, जहां से 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। दोपहर एक बजे उनका हेलीकॉप्टर टीटीपीएस फुटबॉल मैदान, ललपनिया स्थित अस्थायी हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से सड़क मार्ग द्वारा 1.10 बजे बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद 1.20 बजे लुगू बुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और महोत्सव में शामिल होंगे।

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे वहां से प्रस्थान करेंगे और 2.15 बजे हेलीकॉप्टर से धनबाद के लिए रवाना होंगे। 2.30 बजे धनबाद जिले के बाघमारा स्थित चिटाही धाम मंदिर के सामने बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा 2.40 बजे चिटाही धाम पहुंचकर सांसद ढुल्लू महतो की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 3.10 बजे हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना होंगे। शाम 3.40 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचेंगे और 4.05 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

लेखक के बारे में

By निर्मल महाराज

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More