Sahebganj News: बिरसा जयंती पर उधवा के खारदंग में लगेगा भव्य मेला, विधायक ताजुद्दीन ने की तैयारी बैठक

उधवा के खारदंग मैदान में बिरसा मुंडा जयंती मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते विधायक।

साहिबगंज: आगामी 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उधवा प्रखंड के खारदंग मैदान में आयोजित होने वाले भव्य मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन ने की। बैठक में मेले के सफल और व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन और आने वाले श्रद्धालुओं व ग्रामीणों की सुविधा जैसे सभी महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। विधायक ने स्पष्ट कहा कि सभी विभाग समय रहते अपनी तैयारियां पूरी कर लें ताकि मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

इस दौरान विधायक ताजुद्दीन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित यह मेला केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उनकी वीरता, संघर्ष और जनसेवा की गौरवशाली विरासत को नमन करने का अवसर है। धरती आबा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। बैठक में संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By संजय कुमार धीरज

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More