राजमिस्त्रियों की टोली बनाकर शौचालय का करें निर्माण : डीसी

आसिफ
सरिया(गिरिडीह): गिरीडीह जिला को ओडीएफ मुक्त करने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को सरिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसका नेतृत्व गिरिडीह जिला उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे अभियान एवं गांव-गांव में शौचालय निर्माण व उनसे होने वाले लाभ से संबंधित फिल्म भी दिखाई गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि पूरे गिरिडीह जिला को जून 2018 तक खुले में शौच मुक्त बनाना है। इन दिनों वी. डब्ल्यू. एस. सी. के द्वारा कराए जा रहे कार्य संतोषजनक नहीं हैं। ऐसी परिस्थिति में एक विशेष कार्य योजना चलाकर ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण तीव्रगति से कराए जाने की जरूरत है। इसके लिए क्लस्टर पंचायत की टैगिंग करके सभी सहभागियों को शौचालय निर्माण से संबंधित व्यवहारिक जानकारी दिया जाएगा। वहीं पंचायत एवं ग्राम स्तर पर चयनित लाभुकों के घरों में पांच-पांच राज मिस्त्रियों की टोली बनाकर शौचालय निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जिससे 6 दिन तक हर हाल में पूर्ण किया जाना है।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण वर्मा, बगोदर बीडीओ प्रीति किशकु, बगोदर सरिया बिरनी के सभी कनीय अभियंता, मुखिया ,वीसी अमित कुमार वर्मा, अश्विनी तिवारी, आकाश गांगुली समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।




