पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कई पंचायत का किया दौरा, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

साहिबगंज: बरहरवा प्रखंड अंतर्गत पलासबोना पंचायत में शुक्रवार को पूर्व मंत्री आलमगीर अलम ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने पंचायत के विभिन्न टोले-मोहल्लों का दौरा कर क्षेत्र की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया।
क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम राजा दिग्घी, पुरबटोला, बड़तल्ला एवं दुधी गांव पहुंचे। वहां उन्होंने ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और विकास से जुड़ी अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताएं उनके समक्ष रखीं।
ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आलमगीर आलम ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने हर संभव प्रयास कर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन भी दिया। पूर्व मंत्री के दौरे को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोग अपने गांव में पहुंचे पूर्व मंत्री से सीधे मिलकर अपनी परेशानियां बताने के लिए एकत्रित हुए थे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, मुरसलीन खान, दिलदार, फिरोज अहमद, जमीरुल, हेदातुल्लाह, अलमगीर, ईशहाक, नेहाल अख्तर, रमजान अली, सारिक रब्बानी, सफीकुल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।




