Koderma News: 9 अगस्त क्रांति दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा और श्रद्धांजलि सभा आयोजित
-1024x614.jpeg)
कोडरमा: युवा शक्ति एक नई सोच, डोमचांच के बैनर तले 9 अगस्त क्रांति दिवस के दिन नुनमन धोबी,चुरामन मोदी उदित नारायण मेहता मंगल साव की याद में शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा डोमचांच प्रखंड के तमाम स्कूल तथा शिक्षण संस्थान झांकी एवं अपने संस्थान के बच्चों के साथ यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा प्रातः9:00 बजे से चंद्रावती स्मारक उच्च विद्यालय के मैदान से शुरू होकर ऐतिहासिक शहीद स्मारक के प्रांगण में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर श्री राम चौक होते हुए कालीमंडा,ढाब रोड सूर्य चौक महेशपुर होते हुए बस स्टैंड शहीद स्मारक में संपन्न हुआ। ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में बहुत बडी संख्या में बच्चों की लंबी कतार,मनमोहक झांकी,तिरंगा यात्रा में देखने को मिली।
तिरंगा यात्रा में शामिल सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय फुलवरिया के बच्चे बच्चियों ने मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों के दिल को जीत लिया। इतना ही नहीं पांच किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए कदम से कदम चाल मिलाकर एक साथ चलना देशभक्ति का संदेश देता है। झांकी कार्यक्रम को बेहतर बनाने में विद्यालय के निदेशक सुखदेव हजाम, विद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण मेहता वरिष्ठ शिक्षक एवं झांकी का रूप देने वाले आशीष मिस्त्री, प्रदीप कुमार मेहता, अरुण कुमार, ममता कुमारी, अभिषेक कुमार का सराहनीय भूमिका रहा।
वहीं झांकी के कलाकार के रूप में भारत माता निशा कुमारी, झांसी की रानी के रूप में काजल कुमारी, जवान के रूप में लक्ष्मी कुमारी, पुरुष किसान के रूप में सुमित कुमार पांडेय, महिला किसान के रूप चांदनी कुमारी, सृष्टि कुमारी, पूजा कुमारी, अनिशा कुमारी, मुस्कान कुमारी, प्रीति कुमार, कृष्ण कुमार, प्रिंस कुमार अंशु कुमार नीरज कुमार की प्रस्तुति दर्शकों के दिल को जीत लिया।
भांगड़ा के धुन पर दर्शक थिरकते नजर आए ।चौक चौराहे पर पुलिस प्रशासन चौकस रहे ।तिरंगा यात्रा में एंबुलेंस तथा जगह-जगह पर पानी की व्यवस्था रही। तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूल एवं शिक्षण संस्थान के सभी बच्चे बच्चियों के साथ-साथ शिक्षक शिक्षिका ने पूडी कचौडी सब्जी का आनंद चखा।


