Koderma News: पीएम श्री बालिका उच्च विद्यालय में नालसा बाल विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
-1024x614.jpeg)
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में कोडरमा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के तत्वावधान में नालसा (चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज फॉर चिल्ड्रेन स्कीम, 2024) पर आधारित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन पीएम श्री परियोजना बालिका उच्च विदयालय, कोडरमा में किया गया।
कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोडरमा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्रभारी सचिव प्रज्ञा बाजपेयी ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही कल के भविष्य है तथा उन्हें अवसर मिलने पर कभी भी पीछे नहीं रहना चाहिए बल्कि अपनी प्रतिभा को उभारना चाहिए।
उन्होंने वहां उपस्थित सभी बच्चो को बाल विवाह नहीं करने की नसीहत देते हुए बच्चो से यह अपील की कि सभी को एक लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने का संकल्प लेना चाहिए तथा उस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों को सलाह देते हुए कहा कि सभी बच्चों को क़ानूनी रूप से जागरूक होकर अपने आस-पास के लोगों जागरूक करने में अपनी अहम् भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने बच्चो को शिक्षा के साथ साथ चरित्र की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने की सलाह दी ताकि स्वच्छ एवं अपराध मुक्त समाज का निर्माण हो सके।
उन्होंने बच्चों को मन लगा कर पढ़ने एवं वेज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए देश की सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की नसीहत दी। अपने संबोधन में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि बच्चो के अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा कई कानून बनाये गए है जिसका अनुपालन कर बच्चो का सर्वांगीन विकास किया जा सकता है। शिविर को संबोधित करते हुए एल ए डी सी एस के अधिवकता नवल किशोर ने कहा कि अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यो का सामंजस्य स्थापित किया जाना आवश्यक है तभी सभी के अधिकारों का संरक्षण किया जा सकता है।
एल ए डी सी एस की अधिवकता किरण कुमारी ने कहा कि यदि किसी के साथ कोई घटना घटित होती है तो जहाँ एक ओर दोषी व्यक्ति को न्यायालय द्वारा सजा दी जाती है, वहीँ दूसरी ओर पीड़ित व्यक्ति को सरकार द्वारा मुआवजा दिए जाने का प्रावधान पीड़ित मुआवजा अधिनियम के तहत किया गया है। इसके अलावा पोक्सो के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया। किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य रूपा सामंता ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक एवं कानूनी अपराध है और कानून में इसके लिए कठोर दंड के प्रावधान है।
अतिथियों का स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश सिन्हा ने कहा कि समय समय पर इस प्रकार की कानूनी जागरूकता का आयोजन विद्यालय की छात्राओं के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह ने किया। मौके पर विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाए, न्यायालयकर्मी संतोष कुमार पीएलवी मोनिका कुमारी, मनोज कुमार सहित सैकड़ो छात्राएं मौजूद थी।


