Giridih News: श्रावणी मेले को लेकर झारखंडधाम में हाई अलर्ट, SDPO ने तैयार किया रोडमैप

गिरिडीह: जमुआ श्रावणी मेले में कावरियों और श्रद्धालुओं को झारखंडधाम में कोई असुविधा नहीं हो इस ख्याल से प्रशासनिक अधिकारियों,स्थानीय जन प्रतिनिधियों और प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ एक मैराथन बैठक झारखंडधाम स्थित नए विवाह भवन के सभागार में शुक्रवार को हुई।बैठक की अध्यक्षता खोरिमहुआ के एस डी पी ओ अमरेंद्र कुमार ने किया।
बैठक में बिजली व्यवस्था,यातायात, सीसीटीवी,स्वच्छता,सुरक्षा मानकों,पार्किंग,रोशनी,पेयजल साफ सफाई की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। कहा आवागमन के तीनों मार्गों की बेरीकेडिंग करने,शिवगंगा के पास महिला पुलिस बल तैनात करने,सीसीटीवी से मेले की निगेहबानी करने प्रत्येक प्रवेश निकास द्वार पर एक मजिस्ट्रेट के साथ चार पुलिस बल के जवान को तैनात करने का निर्णय लिया गया।प्राथमिक उपचार केंद्र की स्थापना,कंट्रोल रूम संचालन एवं मुख्य मंदिर और पार्वती मंदिर की सुरक्षा कड़ी करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में एस डी पी ओ अमरेंद्र कुमार,पुलिस निरीक्षक प्रदीप दास,हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा,परसन ओपी प्रभारी सोनू कुमार,जिप सदस्य प्रभा वर्मा,मुखिया आशुतोष कुशवाहा,पंसस राजेश वर्मा,मनोज पंडा,प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनोद पंडा,कोषाध्यक्ष नरेश पंडा,पूर्व अध्यक्ष सुभाष पंडा,कृष्णदेव पंडा,रविन्द्र पंडा राहुल पंडा ,,पिंटू पंडा नंदकिशोर पंडा , शिकंदर पंडा , दिलीप पांडे , सुजीत पंडा सहित कई लोग थे।


