उंटारी रोड हत्याकांड का खुलासा: 11 हजार वोल्ट करंट से हुई थी सचिन की मौत, 2 गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने उंटारी रोड थाना कांड संख्या 37/2026 का खुलासा करते हुए हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि 14 जुलाई की रात सचिन कुमार साह की मौत अवैध रूप से बिछाए गए 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से हुई थी।

पलामू:  मेदिनीनगर पुलिस ने उंटारी रोड थाना कांड संख्या-37/2026 का सफल उद्भेदन करते हुए हत्या एवं साक्ष्य छिपाने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि बीती 15 जुलाई 2026 को ग्राम शेखडीहा (सतबहिनी पंचायत) स्थित कोयल नदी के बालू में गाड़ा गया एक शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान सचिन कुमार साह के रूप में की गई थी।

 करंट लगने से हुई थी मौत, नदी में गाड़ दिया था शव 

पुलिस अनुसंधान और गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान से यह खुलासा हुआ कि 14 जुलाई 2026 की रात अवैध रूप से बिछाए गए 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से सचिन कुमार साह की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद कानूनी कार्रवाई से बचने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से अभियुक्तों ने शव को कोयल नदी के बालू में गाड़ दिया तथा बिजली के तारों को भी छुपा दिया था।

 त्वरित कार्रवाई करते हुए दो गिरफ्तार 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और घटना में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More