प्राधिकार पहुंची दरवाजे पर , दी कानून की जानकारी

गिरिडीह(द्वारपहरी): झारखंड राज्य विधिक सेवाएँ प्राधिकार के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवनारायण सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकार गिरिडीह के तत्वावधान में 9 नवंबर 2017 को व्यवहार न्यायालय गिरिडीह से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राधिकार के जमुआ टीम के सदस्यों द्वारा शनिवार को प्रखंड के चितरडीह पंचायत के भीखोडीह व तरडीहा गांव में डूर टू डूर पहुँचकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं समेत कानुन की जानकारी दिया।

मौके पर जमुआ टीम के पीएलवी रघुनंदन कुमार मेहता ने ग्रामीणों को प्राधिकार द्वारा प्रति वर्ष एक लाख रुपये से कम आय वाले गरीबों को मुफ्त में अधिवक्ता समेत न्यायालय में आने वाले खर्च का भुगतान किया जाता है। वहीं ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि वैसे किसी भी गरीब किसान मजदूर जिनका पचास डिसमील से कम जमीन है वैसे किसानों का सरकार द्वारा मुफ्त में आम आदमी बीमा योजना के तहम बीमा किए जाने की जानकारी दिया गया। डुर टू डूर कार्यक्रम में पीएलवी हीरा देवी , मुकेश कुमार बर्मा , रंजना सिन्हा , कुमारी रूबी , सहदेव साव , सुबोध साव , नेमचंद बर्मा , महेन्द्र बर्मा शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More