डोमचांच के नवलशाही में आयोजित हुई भाजपा की मासिक संगठनात्मक बैठक, बने कई रणनीतिक प्लान

कोडरमा के नवलशाही में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में भाजपा की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें बूथ सशक्तीकरण, मतदाता सूची समीक्षा और विकास कार्यों में संगठन की सहभागिता पर चर्चा की गई।

कोडरमा: डोमचांच प्रखंड के नवलशाही मंडल अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की मासिक संगठनात्मक बैठक मसमोहना देवी मंडप प्रांगण में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री प्रिंस सिंह ने किया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी बूथों पर बीएलओ के साथ भाजपा के बीएलओ-2 पूरी सक्रियता से कार्य करें, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकें तथा अपात्र नामों को नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया में सहयोग किया जा सके।

इसके अलावा प्रत्येक माह अधिक से अधिक बूथों पर प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम को सुनने का भी निर्णय लिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सहभागिता बढ़ाई जा सके। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि नवलशाही मंडल क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों द्वारा कराए जा रहे सभी विकास कार्यों की जानकारी मंडल अध्यक्ष को दी जानी चाहिए।

वक्ताओं का कहना था कि यदि संगठन को विश्वास में लेकर कार्य नहीं किया जाएगा तो इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित होगा और संगठन कमजोर पड़ सकता है।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी राजेश सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, अनुशासन और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More