Dumka News : दुमका में पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण, स्टेट हाईवे जाम

पेयजल संकट को लेकर जियापानी गांव के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
गोपीकांदर के जियापानी गांव में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी

दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के जियापानी गांव में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने रविवार सुबह स्टेट हाईवे जाम कर दिया। जाम के कारण यात्री बसों और कोयला लदे हाइवा वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की एक जलमीनार पिछले छह महीने से खराब है, जबकि दूसरी जलमीनार के सोलर पैनलों पर कोयले की धूल जमने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। इसके चलते ग्रामीणों को मजबूरी में खुले कुएं का पानी पीना पड़ रहा है।

पुलिस और कोल कंपनी के अधिकारियों की पहल पर फिलहाल जाम हटा लिया गया है। हालांकि, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो सोमवार को दोबारा सड़क जाम कर आंदोलन किया जाएगा।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More