Koderma News: अंचलाधिकारी सरांस जैन की अध्यक्षता में जयनगर में थाना दिवस का हुआ सफल आयोजन

कोडरमा: जयनगर थाना परिसर में शुक्रवार को अंचलाधिकारी सरांस जैन कि अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 28 मामले आए सभी मामलों जांच कर 10 मामले का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया शेष मामलों में सभी संबंधित पक्षकारों को अगले तिथि में अपने अपने दावे संबंधित कागजात को लेकर आने को कहा गया। मौके पर अंचलाधिकारी सरांस जैन प्रभारी जयनगर विकास कुमार, राजस्व उप निरीक्षक रामदेव हंसदा, उमेश कुमार, सनोज यादव, अंचल अमीन आनंद कुमार, ऑपरेटर अजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

