Dhanbad News: तिवारी बस्ती के समीप अवैध कोयला मुहाने पर CISF और BCCL की बड़ी कार्रवाई

धनबाद: एरिया-3 गोविंदपुर क्षेत्र के अंतर्गत सोनारडीह ओपी क्षेत्र के तिवारी बस्ती के समीप स्थित सीम-03 के पास अवैध रूप से संचालित कोयला मुहाने के खिलाफ सीआईएसएफ पुलिस और बीसीसीएल प्रबंधनने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईएसएफ (CISF) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर, सीआईएसएफ पुलिस और बीसीसीएल (BCCL) की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इस अवैध मुहाने को पूरी तरह से भराई (डोजरिंग) कर बंद कर दिया।
वहीं दूसरी और जोगीडीह कोलियरी सिम 01 के अवैध मुहाने को सीआईएसएफ बरोरा पुलिस एरिया 1 प्रबंधन ने संयुक्त कार्रवाई कर मुहानों को बंद किया। सुरक्षा बलों की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध उत्खनन के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना और अवैध कारोबार को रोका जा सके।

