Pakur News: स्कूल भवन निर्माण में बड़ा खेल? ग्रामीणों ने घटिया सामग्री और अनियमितता का लगाया आरोप

पाकुड़िया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाड़ा सिंहपुर में चल रहे भवन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया ईंट और बालू का उपयोग किया जा रहा है।

पाकुड़: जिले के पाकुड़िया प्रखंड स्थित बाड़ासिंहपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाड़ा सिंहपुर में चल रहे भवन निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और सूचना पट्ट नहीं लगाए जाने का आरोप लगाया है। 

पाकुड़िया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय  सिंहपुर परिसर में इन दिनों एक नए भवन का निर्माण कार्य जारी है। लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही इसकी गुणवत्ता और पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में निम्न गुणवत्ता की ईंट और बालू का उपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह निर्माण जारी रहा तो भवन की मजबूती और सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि निर्माण स्थल पर अब तक कोई सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है। इसके कारण लोगों को यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि भवन किस विभाग की योजना के तहत बनाया जा रहा है, इसकी लागत कितनी है और निर्माण एजेंसी या ठेकेदार कौन है।
निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की शिकायतों को कितना गंभीरता से लेता है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग उठाई है। मामले पर संबंधित विभाग की प्रतिक्रिया आना अभी बाकी है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More