Giridih News: SIR को लेकर झामुमो का महामंथन, उत्सव उपवन में बूथ सम्मेलन आयोजित

गिरिडीह के उत्सव उपवन में झामुमो द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में छह विधानसभाओं के बीएलए-2 और बूथ कमिटी को एसआईआर प्रक्रिया की बारीकियां सिखाई गईं। कार्यक्रम में कल्पना मुर्मू सोरेन और मंत्री सुदिव्य कुमार ने कार्यकर्ताओं को हर एक वैध वोट सुरक्षित करने का टास्क दिया।

गिरिडीह: SIR को लेकर झामुमो ने रविवार को उत्सव उपवन के सभागार में बीएलए टू का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह बूथ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला के सभी छ: विधानसभा के सभी प्रखंडों के बीएलए टू और बूथ कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि एक भी वोट कटे नहीं ये बीएलए टू और बूथ कमेटी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एसआईआर रूपी जंग को भी झारखंड मुक्ति मोर्चा जीतेगी। इसके लिए बूथ लेवल पर तैयारी चल रही है। 

गाण्डेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि एसआईआर में महिलाओं को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि महिलाओं को बहु के रूप में दूसरे जगह से आना होता है और बेटी के रूप में बाहर जाना होता है। इसलिए बूथ कमेटी अपने अपने बूथ का महिलाओं का ज़रूरी दस्तावेज अभी से ही तैयार करवा लें। उन्होंने बीएलए टू और कार्यकर्ताओं से कहा कि सही नाम कटना नहीं चाहिए और एक भी फर्जी वोट जुड़ना नहीं चाहिए, इसके लिए बूथ लेवल पर पूरी तैयारी कर लें। 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि एसआईआर को लेकर झामुमो गंभीर है। एसआईआर प्रक्रिया में बूथ कमेटी से लेकर केन्द्रीय कमेटी तक के पदाधिकारियों की पैनी नजर है । कहा कि पात्र मतदाता छूटे नहीं और अपात्र मतदाता जुड़े नहीं। राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि एसआईआर को लेकर सभी सतर्क रहें, कोई दिक्कत हो तो वरिष्ठ पदाधिकारियों से तुरंत संपर्क करें। जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि एसआईआर में अल्पसंख्यकों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम को डुमरी विधानसभा के नेता अखिलेश महतो राजू, प्रणव वर्मा ने भी संबोधित किया। इसके पहले नेताओं द्वारा शहीद बेदी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया गया। रांची से आई टीम ने एसआईआर प्रक्रिया को बहुत ही सरल तरीके से विस्तार से बताया। एसआईआर प्रक्रिया से संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज भी सभी बीएलए टू और बूथ कमेटी को दिया गया। 

कार्यक्रम में जिला सचिव महालाल सोरेन, महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु,  शाहनवाज अंसारी, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, दिलीप मंडल, बबली मरांडी, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी, नुनूराम किस्कू उर्फ़ टाइगर, कोलेश्वर सोरेन, गोपिन मुर्मू, बरकत अली, महाबीर मुर्मू, सन्नी रैन  दिलीप रजक, प्रमिला कुमारी, प्रीति भास्कर, अनामिका मुर्मू, राकेश रंजन, मेहताब मिर्जा , खुरशीद अनवर हादी, शफीक अंसारी, प्रधान मुर्मू, बिरजू मरांडी , अनवर अंसारी, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह , हलधर राय, मुकेश केशरी, चांद रसीद सहित सभी प्रखंड के अध्यक्ष सचिव, पंचायत कमेटी और बूथ कमेटी के अध्यक्ष सचिव , सभी वर्ग संगठन के अध्यक्ष सचिव सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More