Lohardaga News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुडू में मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ चलाया औचक निरीक्षण अभियान

ऑन-स्पॉट टेस्टिंग किट के जरिए मिठाइयों में स्टार्च और मैदा की जांच करती खाद्य सुरक्षा टीम।

लोहरदगा: खाद्य सुरक्षा विभाग लोहरदगा द्वारा जिले में मिलावटी एवं अवमानक खाद्य पदार्थो के विरूद्ध सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कुडू प्रखण्ड मुख्यालय अंतर्गत विभिन्न मिष्ठान भण्डारों, होटलों, किराना दुकानों इत्यादि का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थो की गुणवता, खाद्य तेल की स्थिति, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गयी, जहा अनियमितताए पायी गयी, वहाँ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित कारोबारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के क्रम में कुडू बस स्टैंड स्थित मेसर्स वनांचल स्वीटस में ऑन स्पॉट जांच के दौरान कलाकंद तथा राजभोग में स्टार्च की मिलावट की पुष्टि हुई। वही मेसर्स पुजा स्वीटस में जांच के दौरान बर्फी तथा पेड़ा में खोवा के स्थान पर मैदा/अरारोट/पीसा हुआ चावल इत्यादि की मिलावट की पुष्टि हुई।

इस प्रकार लगभग 15 किलोग्राम अवमानक कलाकंद, 3 किलोग्राम राजभोग, 3 किलोग्राम बर्फी तथा 2 किलोग्राम पेड़ा को मौके पर नष्ट कर दिया गया। उक्त दोनो प्रतिष्ठानों से छेना टोस्ट, पेड़ा का वैधानिक नमूना संग्रह किया गया, जिसकी आगे की जांच राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला द्वारा की जायेगी। मेसर्स रांची स्वीटस लडडू इत्यादि की ऑन स्पॉट जांच की गयी।

निरीक्षण के दौरान सभी प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे पनीर, खोवा, मिल्क केक इत्यादि केवल वैध खाद्य लाईसेंसधारी एवं अधिकृत आपूर्तिकर्ता से ही प्राप्त करें। अवैध स्त्रोतों से प्राप्त मिलावटी अथवा अवमानक खाद्य सामग्री पाये जाने पर उसे नियमानुसार जब्त करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत धाराओं के तहत् कार्रवाई की जायेगी।

सभी खाद्य कारोबारियों को वैध खाद्य लाईसेंस के साथ ही कारोबार करने, खाद्य सामग्रियों को अखबार में लपेट कर या उसमें रखकर नही बेचने तथा प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मानको का अनिवार्य रूप से पालन करने निर्देश दिया गया। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोइन अख्तर, विश्वानाथ गगराई तथा विभाग के कर्मी मौके पर मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More