Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन

हजारीबाग के बरही प्रखंड अंतर्गत बेंदगी हरिजन मोहल्ला में विधायक प्रतिनिधि दिनेश साव द्वारा 63 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को लंबे समय से जारी लो वोल्टेज और बिजली संकट की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
बरही: प्रखंड अंतर्गत बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि सह महामंत्री दिनेश साव ने किया। ट्रांसफार्मर लगने से क्षेत्र के लोगों को अब लो वोल्टेज और बिजली संबंधी समस्याओं से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
मौके पर वार्ड सदस्य मनोज कुमार साव, दिलीप रजक, सुरेंद्र साव, रेवल रविदास, विनोद रविदास, कुंदन कुमार, करण कुमार, विजय रविदास, सुरेश रविदास, दुर्गा रविदास, वार्ड सदस्य फुलमतिया देवी, विनोद भुईयां, सुलझा भुईयां एवं महादेव भुईयां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
इस मौके पर दिनेश साव ने कहा कि ट्रांसफार्मर की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसके चालू होने से मोहल्ले में बिजली आपूर्ति सुचारू होगी और लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


