Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल का सिजुआ एरिया-5 दौरा, अवैध खनन पर सख्त बयान

धनबाद: बाघमारा में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने बाँसजोड़ा कनकनी निचितपुर कोलियरी का निरीक्षण किया । मनोज कुमारअग्रवाल निरीक्षण उपरांत पत्रकारों से भी बात की और कहा कि देश को कोयले की जरूरत है। मानसून से पहले की तैयारी की जा रही है जिससे कोयला खनन समय पर हो और कोयला का भंडारण और डिस्पैच समय पर हो। इसके लिए सभी कोलियरी में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
मनोज कुमार अग्रवाल ने अवैध कोयला खनन के लिए दोषी कौन है के जवाब में मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि। कुछ लोग बीसीसीएल से ही बनते हैं और बीसीसीएल को ही दोषी ठहराते हैं वह अपना विचार शुद्ध करें। जो लोग इसमें संलिप्त हैं और सर उठा कर भी चलते हैं।
मनोज अग्रवाल ने कहा कि अवैध खनन को रोकने और कम करने को लेकर कहा है कोयला मंत्री से वार्ता हुई है। अवैध कोयला खनन को रोकने के लिए सीआईएसएफ के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।
जिला प्रशासन स्थानीय रैयत को जागरूक करने के लिए मीडिया बड़े अक्षरों में इसका उल्लेख करे।मोके पर सिजुआ एरिया 5 के महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती महाप्रबंधक उत्खनन सिजुआ एरिया संजय कुमार रामावतार आउटसोर्सिंग के एमडी अमरेश सिंह,आदित्य सिंह डिको के अभय सिंह आदि मौजूद थे!


