Giridih News: पुलिस को बड़ी सौगात, पुलिस केंद्र परिसर में नवनिर्मित ‘ओपन जिम’ का भव्य उद्घाटन
_samridh_1200x720-1024x614.jpeg)
गिरिडीह: पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने की दिशा में सोमवार को गिरिडीह पुलिस को बड़ी सौगात मिली। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक गिरिडीह ने संयुक्त रूप से पुलिस केंद्र परिसर में नव निर्मित ‘ओपन जिम’ का उद्घाटन किया।
उक्त अवसर पर उपायुक्त ने कहा, “पुलिसकर्मी दिन-रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं। तनाव और ड्यूटी के बोझ के बीच फिट रहना बेहद जरूरी है। यह ओपन जिम जवानों को तनावमुक्त रखने और फिटनेस बनाए रखने में मदद करेगा।” एसपी ने कहा कि स्वस्थ पुलिसकर्मी ही बेहतर पुलिसिंग कर सकते हैं। नियमित व्यायाम से कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।
पुलिस केंद्र परिसर में बनाए गए इस ओपन जिम में लेग प्रेस, एयर वॉकर, सिट-अप बेंच, पुल-अप बार समेत कई आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। सुबह-शाम पुलिसकर्मी यहां व्यायाम कर सकेंगे।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रथम एवं द्वितीय, पुलिस उपाधीक्षक जिला नियंत्रण कक्ष गिरिडीह, थाना प्रभारी नगर, थाना प्रभारी पचम्बा, परिचारी प्रवर, परिचारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।


