Sahebganj News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांध निकाला विशाल विरोध-मार्च

साहिबगंज में विरोध-मार्च का नेतृत्व करते जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान।

साहिबगंज: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार आज साहिबगंज जिला कांग्रेस कमिटी ने काला दिवस मनाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान उर्फ बरकत खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से एक विशाल विरोध-मार्च निकाला गया, जो गांधी चौक, चौक बाजार, स्टेशन चौक, एल.सी. रोड, सब्जी मंडी, ग्रीन होटल एवं कॉलेज रोड होते हुए पूर्वी रेलवे फाटक स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी और काला गमछा धारण कर लोकतंत्र, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए जोरदार नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर वोट चोरी, तानाशाही और लोकतंत्र पर हमले का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए भी नारेबाजी लगाए गए। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। उनके हाथों में पोस्टर और बैनर थे, जिनके माध्यम से उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

जिलाध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि कांग्रेस का संकल्प स्पष्ट है – लोकतंत्र की रक्षा, संविधान का सम्मान और जनता के मताधिकार की सुरक्षा। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था के बिना लोकतंत्र अधूरा है। तानाशाही नहीं, लोकतंत्र चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने की यह लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More