Giridih News: 26 अप्रैल को मनेगी दानवीर भामाशाह की भव्य जयंती, साहू धर्मशाला में बनी रणनीति

गिरिडीह: विगत रात्रि शनिवार को साहू धर्मशाला मिर्जागंज में एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता साहू समाज नगर समिति मिर्जागंज के अध्यक्ष रंजीत कुमार साहू ने किया। जिसमें मुख्य रूप से साहू समाज नगर समिति मिर्जागंज के तत्वावधान में 26 अप्रैल 2026 को दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय साहू समाज नगर समिति के कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।
कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे साहू समाज नगर समिति मिर्जागंज के अध्यक्ष रंजीत कुमार साहु ने कहा की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साहू समाज नगर समिति मिर्जागंज जिला स्तरीय दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाएगी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के लोकप्रिय सांसद ढुल्लू महतो , जमशेदपुर के विधायक पूर्णिमा दास साहू, बडकागाव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद साहू एवं कोडरमा की लोकप्रिय नेत्री शालिनी गुप्ता जी उपस्थित रहेंगे।
साथ ही साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबा टर्बो टीएमटी के निर्देशक मोहनलाल साहू का भी गरिमामय उपस्थित होगी। गिरिडीह जिला स्तरीय तैलिक साहू सभा के सभी सम्मानित पदाधिकारी गण,के साथ साथ गिरिडीह जिला के तेरह प्रखंडों एवं नगर समितियां के सभी सम्मानित सदस्य एवं पदाधिकारी गण की उपस्थित होंगे। इस दिन प्रातः 7:00 बजे से ढोल बाजे एवं नगाड़े के साथ नगर भ्रमण का कार्यक्रम होगा। पुनः मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मंच का कार्यक्रम होगा एवं रात्रि मे सकली स्वजाती भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में साहू समाज नगर समिति के सचिव संतोष कुमार साहू, महासचिव एवं मीडिया प्रभारी पंकज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र साहू तथा संरक्षक सदानंद प्रसाद साहू, विजय साहू, कार्यकारिणी सदस्य गुड्डू साहू, सुबोध साहू, राजेश साहू, जितेंद्र साहू, डमरू साहु, संतोष साहू, लक्ष्मी साहू, बड़कू साहू, राम प्रसाद साहू, किशोरी साहू, अशोक साहू, सुरेश साहू, विजय साहू, पप्पू साहू उपस्थित रहेंगे।


