Dhanbad News: रक्तदान से बची मरीज की जान, ‘समर्पण एक नेक पहल’ की सराहनीय पहल

धनबाद: सामाजिक संस्था ‘समर्पण एक नेक पहल’ ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती अजीत उरांव (40) को इलाज के दौरान तत्काल O+ रक्त की आवश्यकता थी। मरीज की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने संस्था से संपर्क किया।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए संस्था के सक्रिय सदस्य अर्जुन कुमार तुरंत अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध कराया। चिकित्सकों के अनुसार, समय पर रक्त मिलने से मरीज की स्थिति में सुधार संभव हो सका। संस्था के सदस्यों ने कहा कि वे आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। वहीं, संस्था ने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।


