Sahebganj News: मिर्जाचौकी थाना परिसर में एसडीपीओ सुशील कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न

साहिबगंज: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर मिर्जाचौकी थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने की। बैठक में थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह के साथ सभी दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा मेला आस्था और श्रद्धा का पर्व है। सभी समुदाय के लोग इसे आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने पूजा समितियों को सरकार के गाइडलाइन का पालन करने, पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन की व्यवस्था और वॉलंटियर तैनात करने का निर्देश दिया। अफवाहों से बचने और किसी भी सूचना पर तुरंत प्रशासन को जानकारी देने की अपील की। थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने कहा कि मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

