कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, सड़क पर बिखरी दाल लूट ले गए लोग

कोडरमा में दो ट्रकों की टक्कर के बाद सड़क पर बिखरी दाल लूट ली गई, करीब 500 बोरा दाल गायब होने की सूचना है।

कोडरमा: कोडरमा घाटी स्थित मेघातरी काली मंडा के समीप दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद दोनों ट्रक सड़क पर ही पलट गए।  जानकारी के अनुसार एक ट्रक कोलकाता से करीब 1000 बोरा दाल लोड कर बिहार की ओर जा रही थी। वहीं एक खाली ट्रक विपरीत दिशा से नवादा से कोडरमा की ओर आ रही थी।

इसी दौरान मेघातरी  काली मंडा के पास दोनों ट्रक   की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में दाल लोड ट्रक के चालक मुकेश कुमार और उपचालक राहुल कुमार (दोनों छपरा निवासी) घायल हो गए। जबकि खाली ट्रक के चालक को मामूली चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इधर ट्रक के घायल चालक व उपचालक के अस्पताल जाते ही स्थानीय लोग सड़क पर बिखरे दाल को लूटने में लग गए।

ट्रक में लोड 1000 बोरा दाल में से तकरीबन 500 बोरे दाल लूट लिए जाने की सूचना है। इधर घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पीसीआर वैन घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों और घरों में सर्च अभियान शुरू कर दिया  ताकि लूटा हुआ दाल की बरामदगी हो सके।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More