Palamu News : ईद की खुशियां मातम में बदली, मधुमक्खियों के हमले से बचने के प्रयास में युवक ने गंवाई जान

ईद के दिन पलामू जिले के काशीसोत डैम में दर्दनाक हादसा हो गया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के प्रयास में 20 वर्षीय युवक आरिफ डैम के गहरे पानी में कूद गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और ईद की खुशियां मातम में बदल गईं।

पलामू : जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ ईद के त्यौहार के दिन एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा हैदरनगर थाना क्षेत्र के युवक के साथ मोहम्मदगंज स्थित काशीसोत डैम पर हुआ।

​ घटना का विवरण 

​मृतक की पहचान गंजपर मोहल्ला निवासी आरिफ (20 वर्ष) के रूप में हुई है। चश्मदीदों के अनुसार, आरिफ ईद की नमाज अदा करने के बाद अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए काशीसोत डैम गया था। वहां अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

​बचाव की कोशिश बनी काल

​मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए आरिफ घबरा गया और खुद को बचाने के प्रयास में उसने डैम के गहरे पानी में छलांग लगा दी। पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। वहां मौजूद ग्रामीणों और उसके साथियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला।

​ अस्पताल में घोषित किया गया मृत 

​आनन-फानन में आरिफ को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को अपने साथ घर ले गए। ​इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस घर में ईद का जश्न मनाया जाना था, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More