Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में स्कूल मैनेजिंग कमेटी की बैठक संपन्न

कोडरमा: सेक्रेड हार्ट स्कूल मैनेजिंग कमेटी की बैठक 19 मार्च को विद्यालय परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष मौसमी विश्वास और संचालन प्राचार्य सह सचिव प्रमोद कुमार शर्मा ने किया। बैठक में शिक्षण शुल्क में वृद्धि करने, स्कूल से पास आउट छात्रों के अभिभावक के स्थान पर एसएमसी कमेटी में नव चयनित अभिभावकों को शामिल करने, नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल से करने, दसवीं के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग का आयोजन करने सहित अन्य बातों पर चर्चा हुई। इसके पूर्व 16 और 17 मार्च को शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक हुई थी, जिसमें शुल्क समिति का गठन करने पर चर्चा की गई थी।
इसमें प्रियांशु सिंह, निधि कुमारी, ज्योति सेठ, राजेश कुमार, रानी कुमारी, रवि रंजन सिंह, सुदामा कुमारी और निधि कुमारी का चयन किया गया था। विद्यालय मैनेजिंग कमेटी की बैठक में विषय प्रवेश कराते हुए निदेशक प्रमोद कुमार ने बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षक अभिभावक संघ के गठन और शुल्क समिति के गठन की प्रक्रिया और उद्देश्य की विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी और कहा कि विद्यालय के हर छात्रों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है।
यहां के छात्रों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने की बात उन्होंने कही। उन्होंने दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग आयोजित करने की बात कही। एसएमसी की बैठक में कमेटी के अध्यक्ष मौसमी विश्वास, उपाध्यक्ष आरिफ अंसारी, सेक्रेड हार्ट स्कूल के प्राचार्य सह सचिव प्रमोद कुमार शर्मा, राजकुमार बोहरा, जय नारायण यादव, फखरुद्दीन अली, प्रियांशु सिंह, ज्योति सेठ, रानी कुमारी, रवि रंजन सिंह, सुदामा कुमारी, शिक्षक प्रतिनिधियों में उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, सुभय कुमार, मनोज पांडेय, छात्र प्रतिनिधियों में राजवीर मोदी और खुशी सिंह मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने किया।


